हरेला गाँव

उत्तराखंड हिमालय के अन्न उत्पादन के पक्ष में धाद का कार्यक्रम

हरेला गाँव – हरेला गाँव का विचार उत्तराखंड हिमालय के उन सभी गाँव की हरियाली और खुशहाली के निमित्त पहल है जिसमे धाद ऐसे सभी गाँव के साथ जुड़कर उनकी बेहतरी के लिए काम करने की पहल करेगी। हम गाँव के स्थानीय निवासियों और प्रवासियों के साथ मिलकर गाँव के उत्पादन तंत्र के विकास और विपणन में सहयोग करेंगे। उत्पादन तंत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और आधुनिक प्रयासों की जानकारी के साथ हरेला गाँव के उत्पादन को सही मूल्य और बाजार दिलवाने का सहयोग धाद की सहयोगी संस्था फँची सहकारिता के माध्यम से किया जाएगा।

हरेला गाँव की सदस्यता मासिक रुपये 100 व रुपये 1200 वार्षिक रहेगी जिसके अंतर्गत फँची सहकारिता के माध्यम से हिमालयी उत्पादों की मासिक सूचना देने के साथ सदस्यता राशि के मूल्य का हिमालयी उत्पादन उपलब्ध कराया जाएगा।

संपर्क:

harelagaon@gmail.com
मुख्य संयोजक: हरीश डोबरियाल +91-9899293234
संयोजक: देवेंद्र नेगी +91-9627571474
सह-संयोजक: सुरेन्द्र रावत +91-9711958775